एक लड़के के जन्मदिन पर उसके दोस्तों द्वारा बर्थडे बम्प्स देने का वीडियो वायरल हो रहा है । वीडियो के साथ दावा किया गया है की इस दौरान लड़के की जान चली गई|
Fake News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक युवक के जन्मदिन पर उसके दोस्तों ने उसे बर्थडे बम्प्स दिया जिससे उसकी मौत हो गई । आपको बता दे की ये दावा गलत है और वो लड़का बिलकुल ठीक है |
वायरल वीडियो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया |
वीडियो के साथ एक कैप्शन में लिखा है, “ISM के इस विद्यार्थी की मृत्यु हो गयी है क्योंके इसके जन्मदिन पर इसके दोस्तों ने इसे कुछ इस तरह बर्थडे बम्प्स दिए के अगले दिन इसके पेट मे दर्द हुआ।पेनक्रियाज क्षतिग्रस्त हो गए। ऑपरेशन हुआ लेकिन जान नही बच सकी। कृपया हर एक जो इस पोस्ट को देखे कृपया कभी ऐसे बम्पस अपने मित्र को न दे जिसकी वजह से वो आपसे हमेशा के लिए आपसे दूर चला जाए इर आप उसे जीवन भर याद कर पछताते रहे। बच्चों के मात पिता जो इस पोस्ट को देखे वह अपने परिवारों को इसके लिए अलर्ट करे। यह घटना मजाक मजाक में आपके परिवार के साथ भी घटित हो सकती है। शेयर करे ।
वीडियो में एक लड़के को फ़र्श पर पड़े हुए दिखाया गया है, जिसे लड़कों का एक समूह निर्ममतापूर्वक मार रहा है। पास के टेबल पर दो केक देखे जा सकते हैं। वीडियो के अंत में, युवकों का ये समूह लड़के को उठाता है और उसे मेज़ की ओर लाता है। हालांकि वीडियो में उसे केक काटते हुए नहीं दिखाया गया है, कैप्शन में लिखा है कि यह उसका जन्मदिन था। पोस्ट में दावा किया गया है कि पिटाई के कारण लड़के की मृत्यु हो गई।









