तस्वीर में चेहरा नुसरत जहां का है जबकि शरीर किसी ऐसी महिला का है जिसके कई टैटू बने हुए हैं। तस्वीर को बंगाली भाषा में अपमानजनक कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है।
Fake News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निर्वाचन क्षेत्र के बशीरहाट से चुनाव लड़ने के लिए बंगाली अभिनेत्री और मॉडल नुसरत जहां को उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही नुसरत जहां की फोटोशॉप की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तस्वीर में टैटू के साथ शरीर वाली महिला के चेहरे को मॉर्फ कर नुसरत जहां का चेहरा लगाया गया है। और इसे बंगाली भाषा में अपमानजनक कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। बूम ने फैसला किया है कि हम इसका अनुवाद नहीं करेंगे।
फैक्टचेक
एक सरसरी नज़र से पता चलता है कि, तस्वीर में जहां का सिर शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में बड़ा दिखाई देता है।
बूम ने एक रिवर्स इमेज सर्च किया और पाया कि टैटू वाली महिला की तस्वीर मूल रूप से एक मॉडल की है, जो indulgy.com नाम के वेबसाइट पर एक कैप्शन के साथ दिखाई देती है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘इंकड गर्ल बाई जेनी’।
वेबसाइट ने तस्वीर के लिए tats-and-lingerie.blogspot.com को श्रेय दिया है।
फोटोशॉप्ड और मूल छवि का अंतर काफी स्पष्ट है। जिससे आप यहां देख सकते है|
नुसरत जहां उन 17 महिलाओं में शामिल हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगी। नुसरत, मिमी चक्रवर्ती के अलावा, टॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री भी जाधवपुर निर्वाचन क्षेत्र से… पूरी खबर आप यहां पढ़ सकते है|









